लंबी महिलाओं की खूबसूरती में चार-चांद लगाएंगे तब्बू के ये डिजाइनर ब्लाउज


By Akanksha Jain10, Nov 2024 05:00 PMjagran.com

तबस्सुम फातिमा हाशमी

तबस्सुम फातिमा हाशमी, जिन्हें तब्बू के नाम से जाना जाता है। उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। तब्बू 90's की पॉपुलर एक्ट्रेस है। आज हम तब्बू के कुछ ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपकी पर्सनैलिटी में चार-चांद लगा देंगे।

टर्टल नेक ब्लाउज

थ्री क्वाटर टर्टल नेक ब्लाउज डिजाइन आपके ब्रॉड शोल्‍डर को छिपाने का बेस्ट तरीका है। इसे तब्बू ने हैवी गहनों के साथ कैरी किया है। आप भी इस टाइप के ब्लाउज को ज्वेलरी के साथ कैरी करके एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

फुल स्लीव ब्लाउज

ब्लैक कलर की साड़ी के साथ तब्बू ने राउंड नेक वाला फुल स्लीव ब्लाउज पहना है। यह ब्लाउज आपके एक्ट्रा मसल को कवर करती है और बॉडी को शेप में दिखाती हैं। प्लेन ब्लाउज पर चौड़ा बॉर्डर साड़ी में चार-चांद लगा रहा है।

स्लीवलेस ब्लाउज

स्ट्रेप वाला स्लीवलेस ब्लाउज हर उम्र की महिला की खूबसूरती को बढ़ा देती है। आप भी इस ब्लाउज को कैरी करके अपनी साड़ी की खूबसूरती को दस गुना बढ़ा सकती हैं।

बैकलेस स्ट्रैप वाला ब्लाउज

इस ब्लाउज को तब्बू ने ब्लैकलेश और स्ट्रैप लुक ने तैयार करवाया है, जो बहुत ही यूनिक लुक दे रहा है। यह ब्लाउज डिजाइन आपके बॉडी को उभारेगा है और आकर्षित लुक देगा।

वी नेक

लहंगे पर तब्बू ने वी नेक ब्लाउज कैरी किया है। ब्लाउज थ्री क्वार्टर स्टाइल में है, जिसकी मोतियां उनके लुक को बढ़ा रही है। ब्रॉड शोल्‍डर के कारण तब्बू ने ब्लाउज में डीप नेक नहीं रखा है।

स्लीव वाली बैकलेस ब्लाउज

अगर आप स्लीवलेस ब्लाउज पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो यह लुक आपके लिए परफेक्ट है। टर्टल नेक पर आप हाफ बाजू वाला बैकलेस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ब्लैक साड़ी पर गोल्डन कंट्रास्ट में तब्‍बू बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

आप भी तब्बू के ये डिजाइनर ब्लाउज लुक को कैरी कर सकती हैं। स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ