गंदे कोलेस्ट्रॉल का होगा खात्मा, खाएं यह चटनी


By Farhan Khan06, Nov 2024 07:00 AMjagran.com

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना बेहद आम है।  

खाएं लहसुन की चटनी

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में लहसुन की चटनी आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

कोलेस्ट्रॉल लेवल होगा कम

लहसुन में मौजूद एलिसिन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और लाल रक्त कोशिकाएं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

दिल रहता है सेहतमंद

लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है, जो दिल को लंबे समय तक सेहतमंद रखने में बेहतर माना जाता है।

इम्यून सिस्टम स्ट्रांग

लहसुन में एंटी-वायरल एंटी-बैक्टीरियल और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।  

लहसुन की चटनी बनाने का तरीका

आप बॉडी से बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए लहसुन की चटनी इस तरह से बना सकते हैं। लहसुन की कलियों को छीलकर बारीक काट लें।

लहसुन में ये चीजें मिक्स करें

इसके बाद हरी मिर्च को भी बारीक काट लें। अब एक मिक्सर में कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नींबू का रस और नमक डालें।

हो गई तैयार लहसुन की चटनी

थोड़ा-सा पानी डालकर मिक्सर चलाएं जब तक कि एक चिकना पेस्ट न बन जाए। चटनी को एक कटोरे में निकाल लें और तुरंत परोसें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com