रातभर पानी में भिगोकर सुबह 1 चम्‍मच अलसी खाएं, होंगे चमत्कारी फायदे


By Ashish Mishra06, Nov 2024 09:00 AMjagran.com

अलसी खाना

अक्सर लोग रात में अलसी भिगोकर खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि रातभर अलसी भिगोकर सुबह खाने से क्या फायदे होते हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

अलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना

अलसी के बीज में मौजूद कंपाउंड ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसे रातभर भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह 1 चम्मच खा लें। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

पाचन को बेहतर करना

अलसी में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। इसके बीज को भिगोकर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और आंतों की सेवन को बढ़ावा मिलता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसे भिगोकर खाने से सूजन की समस्या दूर होने लगती है।

हड्डियों को मजबूत करना

अलसी के बीज में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके बीज को भिगोकर खाने से शरीर में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

बालों के लिए लाभदायक

अलसी का बीज खाने से बाल मजबूत और चमकदार होते हैं। इसके अलावा, बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ