आटा भारत के अलावा अन्य देशों में भी सबसे ज्यादा खाया जाने वाला अनाज है। इससे रोटी के अलावा ब्रेड और अन्य चीजें भी बनाई जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप 1 महीने तक आटा न खाएं, तो इससे सेहत पर क्या असर पड़ सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आटा न खाने से डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है क्योंकि आटे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक मात्रा में पाया जाता है।
जब आप आटा नहीं खाते, तो आप आमतौर पर अधिक सब्जियां, फल और प्रोटीन जैसे हेल्दी चीजों को चुनते हैं। जो आपकी सेहत को और बेहतर करता है।
गेहूं के आटे में ग्लूटेन होता है, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आटा न खाने से पेट संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है।
गेहूं के आटे में कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है, जो वजन बढ़ाने में मददगार माना जाता है। ऐसे में आटा न खाने से वजन कम हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आटा और ग्लूटेन को छोड़ने से एनर्जी में इजाफा हो सकता है। आपको थकान भी कम से कम होगी।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com