सब टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों ने आज अलग पहचान हासिल की है। तारक मेहता की बबीता जी ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है।
वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता हर आउटफिट में सुंदर लगती हैं। आज हम आपको उनके एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर कापी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना इंडो-वेस्टर्न लुक शेयर किया था।
ऑफ व्हाइट और ब्लैक साड़ी में मुनमुन दत्ता का लुक काफी शानदार लग रहा है। फैंस को भी उनका हर लुक बहुत पसंद आता है।
फिलहाल क्रेप साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी ट्रेंड को फॉलो करते हुए क्रेप साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप शानदार सूट की तलाश में हैं तो आप मुनमुन दत्ता की तरह ही शरारा पैटर्न सूट कैरी कर सकती हैं।
अगर आप हैवी वर्क लहंगे की तलाश में हैं तो आप मुनमुन दत्ता के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। हैवी वर्क लहंगा दुल्हन स्टाइल कर सकती हैं।
मुनमुन दत्ता के ब्लाउज डिजाइन भी काफी यूनिक और ट्रेंडी होते हैं। आप भी एक्ट्रेस के ये ब्लाउज को कॉपी कर सकती हैं।