भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी-20 विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
वह भारत के लिए इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप में हर परिस्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप के तीन मैचो में से पिछले दो मैचों में बैक-टू-बैक अर्धशतक लगाया।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहले नीदरलैंड और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने बैक-टू-बैक अर्धशतक लगाया।
अपनी इन अर्धशतकीय पारियों के दम पर उन्होंने कुछ भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम भी शामिल कर लिया है।
सूर्यकुमार यादव से पहले युवराज सिंह, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, विराट कोहली व केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में बैक-टू-बैक अर्धशतक लगा चुके हैं।
भारत वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 2 नवंबर को खेलेगा।