टेस्ट क्रिकेट में रन बनाना या विकेट लेना आसान काम नहीं होता है।
रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को टेस्ट में काफी संयम बरतना होता है।
टेस्ट में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
हालांकि कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी रहे जिन्होंने कई बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है।
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मुकाबले खेले और इस दौरान 14 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।
भारतीय टीम के वर्तमान कोच और द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में कुल 164 टेस्ट मुकाबले खेले।
इस दौरान राहुल ने 11 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।
भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने कुल 132 टेस्ट मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 10 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।