मोहम्मद शमी के अनोखे रिकॉर्ड्स


By Farhan Khan22, Feb 2023 02:53 PMjagran.com

मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी हाल में वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बने।

बैटिंग रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी वैसे तो तेज गेंदबाज माने जाते हैं लेकिन उनके बैटिंग रिकॉर्ड भी शानदार रहा हैं।

टेस्ट में औसत

साल 2017 से अभी तक भारत में होने वाले टेस्ट मैचों में शमी का औसत 45 से भी अधिक का है।

विराट कोहली

मोहम्मद शमी ने विराट कोहली का रिकॉर्ड का तोड़ते हुए 61वें मैच की 85वीं पारी में अपने 25 छक्के पूरे किए। वहीं कोहली टेस्ट की 178 पारियों में 24 छक्के लगा चुके हैं।

बॉलिंग रिकॉर्ड

आज हम आपको मोहम्मद शमी के बॉलिंग रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे।

मैच

शमी ने अपने क्रिकेट करियर में 62 टेस्ट, 87 वनडे, 23 टी20 इंटरनेशनल और कुल 93 आईपीएल मैच खेले है।

बॉलिंग

अपनी बॉलिंग का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शमी ने टेस्ट में 223, वनडे में 159, टी20 इंटरनेशनल में 24 और आईपीएल में कुल 99 विकेट चटकाए।

रन

यदि रन की बात करें तो शमी ने बॉलिंग के दौरान टेस्ट में 6032, वनडे में 4127, टी20 इंटरनेशनल में 711 और आईपीएल में 2890 रन दिए।