हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों का होना बेहद ही ज्यादा जरूरी होता है, उसमें से जिंक भी शामिल हैं। शरीर में जिंक की कमी काफी लोगों को हो जाती है।
इस पोषक तत्व की कमी होने पर शरीर पर कई तरह के लक्षण शरीर पर दिखने लगते हैं। कई बीमारियां पोषक तत्वों की कमी की वजह से काफी हो जाती है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर शरीर में जिंक की कमी हो जाए तो कौन से लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
शरीर में जिंक की कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा बाल बेजान भी होने लगते हैं। ऐसे में आप काजू का सेवन कर सकते हैं।
काजू खाने से आपका शरीर काफी मजबूत होता है और जिंक की कमी भी दूर हो जाती है। इससे आपके बालों को भी मजबूती मिलती है।
जिंक की कमी शरीर पर होने से आपका वजन काफी कम होने लगता है। इस कमी को दूर करने के लिए आपको मूंगफली का सेवन करना चाहिए।
मूंगफली में आयरन, पोटैशियम और भी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर से जिंक की कमी को पूरा करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर भी बीमारियों से दूर रहता हैं।
शरीर में जिंक की कमी होने पर इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है। ऐसे में आपको रोजाना अंडे की जर्दी को खाना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com