बदलते मौसम से बालों से जुड़ी कई परेशानी देखने को मिलती है। ऐसे में हेयर प्रॉब्लम्स से निपटने के लिए लोग कई महंगी महंगी चीजों को लगाते हैं।
ऐसी चीजों में कई तरह-तरह के केमिकल भी निकल आते हैं, जो बालों को खराब और बेजान कर देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप दो-मुंहे बालों से किस प्रकार निजात पा सकते हैं।
दोमुंहे बालों की समस्या से काफी लोग परेशान ही रहते हैं। बदलते मौसम में हेयर फॉल के साथ-साथ कई और भी परेशानियां देखने को मिलती है।
दोमुंहे बालों से निजात के लिए अच्छे शैंपू लगाएं, जिसमें केमिकल न हो। इसके बाद आपको कंडीशनर का इस्तेमाल करना जरूर चाहिए।
दोमुंहे बालों से निजात के लिए आपको बालों को हाइड्रेट रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके बालों को पोषण मिलेगा और हेल्दी भी रहेंगे। आपको हफ्ते में हेयर मास्क का इस्तेमाल कर लेना चाहिए।
अंडे की जर्दी का मास्क सबसे अच्छा माना जाता है। चाहे तो आप एलोवेरा का मास्क रात भर लगाकर सो सकते हैं। इससे बाल मजबूत बनेंगे।
बालों को हर घंटे में ब्रश न करें, इससे बाल कमजोर हो जाएंगे। ऐसा करने से बाल दोमुंहे बन जाते हैं। बालों की सारी नमी भी गायब हो जाती है।
आपको पूरे दिन भर में करीब 2 बार की बालों को सेट करना चाहिए। इसका असर आपको कुछ दिनों में नजर आने लगेगा।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com