कई बार प्रोटीन की कमी होने पर शरीर का विकास रुक जाता है। आइए जानते हैं कि प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?
कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इस कमी को पूरा करने के लिए डाइट पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से परेशानी बढ़ने लगती है।
शरीर में एनर्जी का मुख्य स्रोत प्रोटीन होता है। इसकी कमी होने पर व्यक्ति को कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इससे मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं।
प्रोटीन बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। शरीर में इसकी कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा, नाखून भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
शरीर में प्रोटीन बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे शरीर में बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर भूख नहीं लगती है, जिससे तेजी से वजन कम होने लगता है। इससे शरीर का का मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है।
प्रोटीन की कमी होने पर डाइट में सोयाबीन, दाल, चना, नट्स और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे प्रोटीन की कमी दूर होती है।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ