अक्सर लोग मंगल दोष से परेशान रहते हैं। आइए जानते हैं कि इस दोष के होने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं और इसे दूर करने के क्या उपाय हैं?
अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष है, तो आपको जीवन में परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। इससे कार्य में भी बाधा आने लगती है।
इस दोष के होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं।
जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष रहता है, उन्हें विवाह में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, वैवाहिक जीवन में कलह होने लगती है।
कुंडली में मंगल दोष होने पर व्यक्ति को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।
अगर आप सिर दर्द और शरीर में चोट लगने जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह मंगल दोष के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में आपको कई उपाय करने चाहिए।
कुंडली में मंगल दोष होने पर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे दोष का प्रभाव कम होने लगता है और संकट भी दूर होते हैं।
मंगल दोष के प्रभाव को कम करने के लिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाल मिर्च, गुड़ और मसूर की दाल आदि का दान करना चाहिए।
ग्रहों के प्रभाव को कम करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ