कई बार व्यक्ति के खानपान में बदलाव हो जाता है, जिससे प्रोटीन की कमी होने लगती है। आइए जानते हैं कि इसकी कमी होने पर शरीर में क्या बदलाव दिखाई देते हैं?
शरीर को फिट रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर कई बदलाव या लक्षण दिखने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से परेशानी बढ़ने लगती है।
प्रोटीन एनर्जी का सोर्स होता है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर थकान और कमजोरी की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
बालों के लिए विकास के लिए प्रोटीन बेहद जरूर होता है। इसकी कमी होने पर बाल कमजोर होकर झड़ने और सफेद होने लगते हैं।
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
प्रोटीन हड्डियों को मजबूत करने में मददगार है। इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और चलने-फिरने में भी परेशानी होती है।
प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में मीट, मछली, अंडे, डेयरी उत्पाद, फलियां और नट्स को शामिल करें। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ