महिलाओं में आयरन की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, हो जाएं सतर्क


By Ashish Mishra22, Jan 2025 01:40 PMjagran.com

आयरन की कमी

शरीर में आयरन की कमी होने पर कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। आइए डॉ. गार्गी अग्रवाल (अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के प्रसुति एवं स्त्री रोग विभाग की सीनियर कंसल्टेंट) से जानते हैं कि आयरन की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इस कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

महिलाओं में आयरन की कमी के लक्षण

शरीर में आयरन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्गोर करने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

थकान और कमजोरी की समस्या

महिलाओं में आयरन की कमी होने पर शरीर में थकान और कमजोरी की समस्या होने लगती है। ऐसे में काम करने में मन नहीं लगता है।

त्वचा पर पीलापन

शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है, जिससे त्वचा पर पीलेपन की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, सिर दर्द करने लगता है।

बाल झड़ने की समस्या

शरीर में आयरन की कमी का बालों पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसा होने पर बाल झड़ने की समस्या होने लगती है। इस कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त चीजों को खाना चाहिए।

ठंड लगना

शरीर में आयरन की कमी होने पर ज्यादा ठंड लगती है। इसके अलावा, जीभ में सूजन और दर्द होने लगता है और नाखून कमजोर होने लगते हैं।

आयरन युक्त चीजें खाएं

शरीर में आयरन की कमी होने पर पालक, चुकंदर, दालें, मीट, अंडे, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का सेवन करें। इसके अलावा, डाइट में संतरे, नींबू, अंगूर और स्ट्रॉबेरी को शामिल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ