कढ़ी पत्ते का पानी इन बीमारियों में हैं अमृत, सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan22, Jan 2025 12:22 PMjagran.com

कढ़ी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व

कढ़ी पत्ते औषधीय गुणों का खजाना होते हैं। इसमें आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।  

कढ़ी पत्ते का पानी पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोज कढ़ी पत्ते का पानी पीते हैं, तो इससे आपको कौन-सी बीमारियों से राहत मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से

एनीमिया से राहत

कढ़ी पत्ते का पानी आयरन से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप रोज इस पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपको एनीमिया से राहत दिलाने का काम करता है।

बालों के लिए हेल्दी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कढ़ी पत्ते का पानी रोज पीने से आपके बाल लंबे समय तक हेल्दी रहेंगे क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है।

वेट लॉस में रामबाण

वेट लॉस में कढ़ी पत्ते का पानी किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें बायोएक्टिव यौगिक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।      

श्वसन प्रणाली रहती है स्वस्थ

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि कढ़ी पत्ते के पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी श्वसन प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

आंखों की रोशनी होगी दुरुस्त

जो लोग अपनी आंखों की रोशनी दुरुस्त करना चाहते हैं, उन्हें कढ़ी पत्ते का पानी रोज पीना चाहिए। यह पानी विटामिन-ए रिच सोर्स होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com