क्या आप भी वैक्स कराने के लिए बार-बार पार्लर जाती हैं, जो काफी दर्दनाक होती है। तो चिंता न करें आज हम आपको घर में ही वैक्स बनाने और करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपको बिल्कुल भी दर्द का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सैलून में करी जाने वाली वैक्स में कई तरह के केमिकल पाए जाते है, जो हर स्किन टोन के लिए सही नहीं माने जाते। आप अपनी स्किन के हिसाब से नेचुरल चीजों से घर पर ही वैक्स को बना सकती हैं, जो त्वचा को स्मूथ और ग्लोइंग बनाएगी।
सबसे पहले एक पैन लीजिए और उसमें 2 कप शुगर, एक चौथाई कप नींबू का रस और उतना ही पानी डालें। अगर आप उसमें खुशबू चाहती हैं, तो अपनी पसंद के कोई भी ऑयल की 2-3 बूंदे डालें।
पैन में सब डालने के बाद इसे हल्की आंच पर गर्म करें। इसी के साथ ही, चीनी और नींबू के रस चम्मच से हिलाते रहें, ताकि यह बर्तन पर जमे और जले नहीं।
जब आपका मिक्सचर बिल्कुल चाशनी जैसा हो जाए और कलर भूरा हो जाए, तब इसे गैस पर से हटा दें। फिर उसे ठंडा होने के रख दें, जब यह पेस्ट ठंडा हो जाए तब इसे एयर टाइट जार में डाल दीजिए। फिर जब चाहे तब आप इसे गर्म करके इस्तेमाल करें।
इसका इस्तेमाल करने से पहले स्किन को अच्छे से साफ करें और पाउडर लगाएं। उसके बाद वैक्स को किसी पैन या माइक्रोवेव में गर्म करें। गर्म करने के बाद इसे हाथों और पैरों पर चाकू या चम्मच की मदद से लगाएं और वैक्सिंग स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करें।
वैक्सिंग करने के बाद स्किन पर ज्यादातर लड़कियों को जलन और रेडनेस होने लगती है। अगर आपको भी ऐसा होता है, तो एलोवेरा जेल और मॉइश्चराइजर को जरूर लगाएं।
घर की बनी वैक्स केमिकल फ्री और नेचुरल होती है, जो हर स्किन पर लगाई जा सकती हैं। इससे आप पैसे, टाइम और स्किन को खराब होने से बचा सकती हैं।
अब आप हमारे बताए गए इस तरीके से घर में वैक्स को बना भी सकती और लगा भी सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे Jagran.Com के साथ। Image Credit: FreePik and Canva