बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी हसीन अदाओं के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनका फैशन सेंस भी लोगों को बहुत पसंद आता है।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में कहर ढाती हैं। आज हम आपको जान्हवी के लॉन्ग ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप पार्टी के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर साड़ी स्टाइल गाउन में काफी बोल्ड और सेसी लग रही हैं। अगर आप पार्टी में कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो उनके इस लुक को कॉपी करें।
पार्टी में जाने के लिए आउटफिट सर्च कर रही हैं, तो आप जान्हवी की इस ड्रेस को चुनें। न्यूड कलर की डीप नेक सीक्वेंस वर्क ड्रेस शानदार लुक दे रहा है। इसे पहनकर आप महफिल की लाइमलाइट चुरा सकती हैं।
कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करने के लिए आप जाह्नवी कपूर की तरह फिश कट गाउन को पहन सकती हैं। इस तरह की वेलवेट ड्रेस आपके लुक को रॉयल बना देगा।
अगर आप भी ब्लैक कलर हैं और पार्टी में जाने के लिए ड्रेस तलाश रही हैं, तो इस ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में आप हॉट लगेंगी।
ब्लू कलर की जरी वर्क अनारकली सूट में जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी लग रही हैं। इस तरह के सूट आप रिसेप्शन पार्टी या किसी खास फंक्शन में पहन सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@janhvikapoor)