शरीर में आयरन की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि आयरन की कमी होने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में आयरन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं।
आयरन की कमी होने पर शरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन कम होने लगती है, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह भी कम होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को थकान की समस्या होने लगती है।
शरीर में आयरन की कमी होने पर ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।
कई बार तेजी से बाल झड़ने लगते हैं। ऐसा शरीर में आयरन की कमी की वजह से हो सकता है। इस कमी को पूरा करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें।
दिमाग तक ऑक्सीजन का प्रवाह न होने से व्यक्ति को सिरदर्द, चक्कर आना या बेहोशी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह आयरन की कमी के लक्षण हो सकते हैं।
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पालक, मसूर दाल, काले तिल, कद्दू के बीज, और सूखे मेवे जैसे आयरन युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ