कोलेस्ट्रॉल जरूरी है, लेकिन जब यह शरीर में ज्यादा हो जाए तो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। आइए जानते हैं किन चीजों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है।
समोसे, पकौड़े, पूरी या चिप्स जैसे तले हुए खाने में ट्रांस फैट होता है, जो बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाता है और दिल की सेहत बिगाड़ता है।
केक, पेस्ट्री, कुकीज और डोनट्स में सैचुरेटेड फैट और रिफाइन्ड चीनी होती है। ये दोनों चीजें शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल तेजी से बढ़ा सकती हैं।
मैदे से बनी चीजें जैसे सफेद ब्रेड, पिज्जा बेस और नान जल्दी पचती हैं और ब्लड शुगर बढ़ाती हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल असंतुलन हो सकता है।
पैकेज्ड खाने जैसे नूडल्स, नमकीन या फ्रोजन फूड में प्रिजरवेटिव्स और अनहेल्दी फैट होते हैं। ये दिल की सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
फुल क्रीम दूध, चीज, मक्खन और मलाई जैसे प्रोडक्ट्स में हाई सैचुरेटेड फैट होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा सकता है।
सॉसेज, हॉट डॉग और बेकन जैसे प्रोसेस्ड मीट में नमक, प्रिजरवेटिव्स और अनहेल्दी फैट होते हैं। ये दिल की धमनियों को धीरे-धीरे ब्लॉक कर सकते हैं।
बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज और मोमोज जैसे स्ट्रीट फूड में बहुत ज्यादा तेल और सॉस होता है। इनसे कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है और वजन भी।
अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो हेल्दी डाइट लें और समय-समय पर डॉक्टर से सलाह जरूर लेते रहें।
Bad Cholesterol इन चीजों के कारण शरीर में बढ़ता हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik