आंतें हमारी डाइजेस्टिव सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा होती हैं, जो खाने के पचाने और न्यूट्रिएंट्स को अब्जॉर्ब करने का काम करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती हैं। लेकिन इनके कमजोर या खराब होने पर शरीर में कई तरह की दिक्कत हो सकती है। आइए जानें कि आंतों की खराबी में शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं।
अगर आपकी आंतें ठीक से काम नहीं करती हैं, तो पेट में अक्सर दर्द, ऐंठन या असहज महसूस हो सकती है। यह दिक्कत खासतौर पर खाने के बाद ज्यादा होती है।
कमजोर आंतें भोजन को ठीक से नहीं पचा पाता, जिससे एसिडिटी, पेट फूलना और गैस बनने जैसी दिक्कत हो सकती है।
आंतों के खराब होने पर मल त्याग की प्रक्रिया पर भी असर होता है। कभी बहुत ज्यादा दस्त लगते हैं, तो कभी कब्ज की दिक्कत हो जाती है। अगर यह दिक्कत लंबे टाइम तक बनी रहे, तो आंतों में इंफेक्शन हो सकता है।
आंतों के खराब होने पर शरीर में न्यूट्रिएंट्स सही से अब्जॉर्ब नहीं हो पाते हैं, जिससे वजन अचानक कम हो सकता है या बढ़ भी सकता है। इस स्थिति में शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब हो जाता है।
अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल रहे हैं, तो इससे हमेशा थकान और कमजोरी बनी रहती है। थोड़ा सा काम करने पर थकान महसूस होना भी आंतों की खराबी का संकेत हो सकता है।
आंतें खराब होने का असर स्किन पर भी दिखाई देता है। अगर आपके शरीर में टॉक्सिन्स ठीक से बाहर नहीं निकल रहे हैं, तो एक्ने, खुजली, लाल चकत्ते और एलर्जी की दिक्कत हो सकती है।
इन लक्षणों के लंबे टाइम तक महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। इसके साथ ही बैलेंस डाइट और पानी पिएं। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।