क्या चाय की पत्तियां लूज मोशन रोकती हैं?


By Lakshita Negi14, Mar 2025 08:00 AMjagran.com

लूज मोशन होना एक आम दिक्कत है, जो खराब खानपान, इंफेक्शन या डाइजेस्टिव सिस्टम की कमजोरी के कारण हो सकती है। इसमें शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे कमजोरी महसूस होती है। लूज मोशन्स को रोकने के लिए लोग कई घरेलू उपायों की मदद लेते हैं, जिनमें से एक चाय की पत्ती का इस्तेमाल है। आइए जानें। 

चाय की पत्तियों में मौजूद टैनिन

चाय की पत्तियों में टैनिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो पेट में एक्स्ट्रा पानी को अब्जॉर्ब कर सकता है और दस्त को कम करने में मदद करता है।

लूज मोशन में ब्लैक टी फायदेमंद कैसे?

ब्लैक टी में एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आंतों को कंप्रेस करके दस्त को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसे शहद या नींबू के साथ पीने से ज्यादा फायदा मिल सकता है।

ग्रीन टी और हर्बल टी का असर

ग्रीन टी और हर्बल टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पेट की सूजन को कम करने और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इनको पीने से दस्त जल्दी ठीक हो सकते हैं।

चाय की पत्तियां और पानी का उपयोग करें?

चाय पीने के बजाए सूखी चाय की पत्ती को गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। इससे पेट को आराम मिलता है और लूज मोशन कंट्रोल होते हैं।

दूध वाली चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए?

लूज मोशन के टाइम दूध वाली चाय पीने से डाइजेशन मुश्किल हो सकता है। जिससे दिक्कत और बढ़ सकती है। इसलिए दस्त के टाइम दूध वाली चाय से बचना चाहिए।

अन्य घरेलू उपाय

चाय के साथ कोकोनट वाटर, मूंग दाल का सूप, दही और केला जैसी अन्य घरेलू रेमेडीज भी दस्त को जल्दी ठीक करने में मदद कर सकते हैं। 

चाय की पत्तियां लूज मोशन रोकने में मददगार हो सकती हैं, लेकिन दिक्कत ज्यादा होने पर दवा और सही खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।