अक्सर लोगों के खानपान में बदलाव से थायराइड बढ़ने की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि थायराइड बढ़ने पर कौन से लक्षण दिखाई देने लगते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। लोगों के खानपान में बदलाव होने पर थायराइड बढ़ने लगती है।
शरीर में कोई भी समस्या होने पर लक्षण दिखाई देने लगते हैं। वहीं, थायराइड बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।
कई बार अचानक से बाल झड़ने लगता है। शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई देने का मतलब शरीर में थायराइड हार्मोन असंतुलित होने लगा है।
कई बार लोगों को रात भर सोने के बाद भी थकान महसूस होती है। इसके साथ ही शरीर में कमजोरी होने लगती है। अक्सर ऐसे लक्षण थायराइड बढ़ने पर दिखाई देते हैं।
शरीर में थायराइड बढ़ने पर अचानक से वजन बढ़ने लगता है। जिसके चलते मोटाने की समस्या होने लगती है। इस लक्षण को इग्नोर करने से बचना चाहिए।
कई बार लोगों को जोड़ो में दर्द, अकड़न और एठन की समस्या होने लगती है। ऐसे लक्षण शरीर में थायराइड बढ़ने की वजह से दिखाई देते हैं।
शरीर में थायराइड बढ़ने पर डेयरी प्रोडक्ट्स को खाना चाहिए। इसमें आप दूध, दही और पनीर को शामिल कर सकते हैं।
शरीर में हार्मोन से बढ़ने और उसे कंट्रोल करने और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ