बेसन में छिपा है खूबसूरती बढ़ाने का सीक्रेट फॉर्मूला, ऐसे करें इस्तेमाल


By Priyanka Singh18, Aug 2022 11:10 AMjagran.com

दाग-धब्बे होते हैं दूर

बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से रंग गोरा होता है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

रंग निखरता है

बेसन में शहद-नींबू का रस मिलाकर लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं और रंग निखरता है।

दूर होती है टैनिंग

बेसन में हल्दी पाउडर और नींबू का रस मिलाकर लगाने से टैनिंग दूर होती है।

ऑयली स्किन की प्रॉब्लम दूर

बेसन में कच्चा दूध मिलाकर लगाने से चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव होता है।

झुर्रियों से बचाव

बेसन में हेल्दी पाउडर और शहद मिलाकर लगाने से झुर्रियों से बचाव होता है।

झाइयां होती हैं दूर

बेसन में खीरे का रस मिलाकर लगाने से झाइयां दूर होती हैं।

गंदगी व डेड सेल्स का सफाया

बेसन में हल्दी व गुलाब जल मिलाकर लगाने से चेहरे पर जमी गंदगी व डेड सेल्स रिमूव होते हैं।