हाई कोलेस्ट्रॉल में चेहरे पर दिखने लगते हैं ये लक्षण


By Ashish Mishra23, May 2024 06:00 AMjagran.com

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

अक्सर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना करते हैं। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे पर कौन से लक्षण दिखाई देने लगते हैं?

खानपान में बदलाव

व्यक्ति के खानपान में बदलाव होने होने पर कई तरह की समस्या होने लगती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

चेहरे पर दिखने वाले लक्षण

शरीर में कोई भी समस्या होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। वहीं, हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर भी चेहरे पर लक्षण दिखाई देने लगता है

चेहरे के रंग में बदलाव

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे का रंग हल्का डार्क होने लगता है। इसके अलावा आंख के आसपास दाने पड़ने लगते हैं।

मुंहासे की समस्या

चेहरे पर छोटे-छोटे मुंहासे होना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का लक्षण हो सकता है। इसके साथ ही नाक के पास लाल दाने पड़ने लगते हैं।

स्किन पर खुजली होना

कई लोगों के चेहरे पर लंबे समय से खुजली होती रहती है और रेडनेस की समस्या भी होती है। यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का लक्षण हो सकता है।

अदरक का सेवन करें

इसमें कई तरह के पोषक युक्त पदार्थ पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। यह डायबिटीज जैसी बीमारी को भी ठीक करने में मददगार है।

अलसी के बीज

इसमे ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसे खाने से कई समस्याएं दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर में होने वाली बीमारियों के लक्षण के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ