रोजाना 1 घंटा रनिंग करने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav23, May 2024 08:00 AMjagran.com

स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है रनिंग

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग एक्सरसाइज आदि का सहारा लेते हैं, इसके साथ ही रनिंग भी करते हैं, रनिंग करने से शरीर की सारी मसल्स मजबूत होती हैं।

शरीर की मसल्स करती हैं काम

रोजाना दौड़ने से शरीर की सारी मसल्स काम करती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। हर रोज 1 घंटा दौड़ने से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं, इससे सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

कैलोरी होती हैं बर्न

रोज 1 घंटे दौड़ने से शरीर की कैलोरी खर्च होती हैं, 1 घंटे में करीब 500- 800 कैलोरी खर्च होंगी, ऐसे में वजन कम करने के लिए दौड़ना बहुत फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

1 घंटा दौड़ लगाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई रोगों से बचाव होता है। इसके साथ ही संक्रामक रोगों से भी बचाव होता है।

मानसिक रूप से मिलती है मजबूती

दौड़ लगाने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जिससे हमें अच्छा महसूस होता है। इससे मानसिक रूप से मजबूती मिलती है।

बढ़ती है लाइफ

रोजाना दौड़ लगाने से हमारे जीवन की प्रत्याशा बढ़ती है, एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना 1 घंटे दौड़कर व्यक्ति जीवन के 7 घंटे बढ़ा सकता है।

दिल की सेहत रहती है दुरुस्त

रोजाना 1 घंटा दौड़ लगाने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है, दिल संबंधी बीमारियों जैसे डायबिटीज आदि का खतरा कम होता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

1 घंटे तक दौड़ लगाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं, इससे हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और शरीर में कुछ अतिरिक्त खनिजों की पूर्ति होती है।

रोजाना 1 घंटा दौड़ने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM