कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट होता है, जो हेल्दी सेल्स बनाने में मदद करते हैं। शरीर में अगर इसकी मात्रा बढ़ने लगे, तो यह हार्ट डिजीज की वजह बन सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो Cholesterol बढ़ने की ओर इशारा करते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, तो ऐसे में स्किन पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं, जो कोहनी और घुटनों पर नजर आते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण पेट के दाईं ओर ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। आपका पाचन भी खराब रहने लगता है।
यदि आपको बार-बार सीने में दर्द का एहसास होता है, या आपकी हार्टबीट बढ़ी रहती है, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की निशानी हो सकती है।
सर्दियों में अगर आपके पैर ठंडे हो रहे हैं, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है। इस संकेत को आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आप बिना किसी वजह से थकान हो रही है, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। यह बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की ओर इशारा करता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com