Makeup Tips: पार्टनर की लगेंगी परफेक्ट वेलेंटाइन, ऐसे करें मेकअप


By Priyam Kumari10, Feb 2025 05:00 PMjagran.com

वेलेंटाइन डे मेकअप टिप्स

वेलेंटाइन डे कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस खास मौके पर कपल डिनर डेट का प्लान करते हैं और इस दौरान यंग गर्ल्स खूबसूरत नजर आना चाहती हैं।

यंग गर्ल्स के लिए मेकअप टिप्स

अगर आप अपने आउटफिट में सबसे अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो आज हम आपको मेकअप टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप परफेक्ट वेलेंटाइन लगेंगी।

लाइट कलर की लिपस्टिक लगाएं

अगर आप डिनर डेट पर खूबसूरत लगना चाहती हैं, तो आप अपने आउटफिट के हिसाब से लाइट कलर की लिपस्टिक चुनें। इस तरह के लिपस्टिक शेड्स आपके लुक को गॉर्जियस बना देगा।

सही फाउंडेशन चुनें

आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही फाउंडेशन का चुनाव करें। चेहरे पर ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं। ऐसा करने से आप डेट पर अट्रैक्टिव नजर आएंगी।

पतला आई लाइनर करें ट्राई

मेकअप में आई लाइनर का अहम रोल होता है। आईलाइनर हमारे पूरे लुक को बदल देता है। अगर आप इस वेलेंटाइन पार्टनर के साथ डेट पर जा रही हैं, तो पतला आईलाइनर अप्लाई करें।

ब्लश का करें इस्तेमाल

चेहरा ग्लो और खिला-खिला नजर आने के लिए आप ब्लश का इस्तेमाल करें और इसे हल्का टच नक की टिप पर भी दें। ऐसा करने से आपकी नाक खूबसूरत दिखेगी।

आइब्रो को करें सेट

किसी भी खास मौके के दौरान आइब्रो परफेक्ट होना जरूरी है। आप इसे पेंसिल की मदद से सेट कर सकती हैं। वहीं, आप आइब्रो पर पेंसिल का इस्तेमाल न करें।

मेकअप और ब्यूटी टिप्स को जानने व पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva