आजकल ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं वेस्टर्न ड्रेस से ज्यादा इंडियन आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, साड़ी एक ऐसा फैशन है, जिसे हर खास मौके पर पहना जा सकता है।
अगर आप इस महाशिवरात्रि साड़ी या सूट पहन रही हैं और नेकलेस को लेकर कंफ्यूज हो रही हैं, तो आज हम आपको एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के स्टाइलिश नेकलेस दिखाएंगे, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इन दिनों ऑक्सीडाइज ज्वेलरी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इस तरह के चोकर हर तरह के आउटफिट पर खूब जचती हैं। आप भी महाशिवरात्रि पर ऐसे नेकलेस सूट या साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप इंडियन आउटफिट के साथ राउंड नेक ब्लाउज पहन रही हैं, तो एक्ट्रेस के जैसी डबल लेयर स्टोन नेकलेस पेयर करें। इसमें आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।
महाशिवरात्रि पर अपने लुक पर चार चांद लगाने के लिए भूमि का ये डायमंड नेकलेस कॉपी कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस साड़ी पर खूब जचते हैं।
पर्ल चोकर या नेकलेस हर मौके पर खास लुक देती हैं। यह पहनकर आप भी महफिल की जान बन जाएंगी। एक्ट्रेस ने इसे साड़ी के साथ स्टाइल किया है।
अगर आप महाशिवरात्रि पर सबसे खूबसूरत भारतीय नारी लगना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही गोल्ड नेकलेस पहनें। इस तरह के नेकलेस लुक को क्लासी और रॉयल बना देती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@bhumipednekar)