ब्लड शुगर बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण


By Ashish Mishra16, Mar 2024 04:46 PMjagran.com

ब्लड शुगर बढ़ना

आज के समय में कई लोग ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीरर में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

लक्षण दिखाई देना

शरीर में कोई भी समस्या होने पर लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए। ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

आंख से जुड़ी समस्या

शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर रेटिना की ब्लड वेसल्स पर प्रभाव पड़ने लगता है। इससे आंख की रोशनी कम होने लगती है। जो आगे चलकर अंधेपन का कारण बनती है।

पैर में ऐंठन

कई बार पैरों में ऐंठन, दर्द और सुन्नपन की समस्या होने लगती है। यह ब्लड शुगर बढ़ने का लक्षण हो सकता है। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।

हार्ट से जुड़ी समस्या

शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर हार्ट से जुड़ी समस्या होने लगती है। इसके साथ ही सीने में दर्द, धड़कन का बढ़ना और सांस फूलने जैसी परेशानी हो सकती है।

किडनी डैमेज होना

ब्लड शुगर बढ़ने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। इस दौरान आपको यूरिन अधिक आना, भूख न लगना और हाथ-पैर में सूजन जैसी समस्या हो सकती है।

स्किन से जुड़ी समस्या

ब्लड शुगर बढ़ने से स्किन की परेशानियां होने लगती हैं। इनमें स्किन ड्राई होना, फंगल इंफेक्शन और खुजली जैसी समस्या होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर में होने वाली बीमारियों के दौरान दिखने वाले लक्षण के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ