Fatty Liver से जुड़े इन लक्षणों को न करें इग्नोर


By Farhan Khan20, Oct 2024 04:00 PMjagran.com

लिवर हमारे शरीर का अहम अंग

लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो शरीर से जुड़े कई सारे कार्य करता है। यह डाइजेशन से लेकर ब्लड को फिल्टर करने तक में काफी मदद करता है।

फैटी लिवर की समस्या

इसके चलते लिवर की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। वहीं खराब लाइफस्टाइल की वजह से फैटी लिवर की समस्या बेहद आम है।

फैटी लिवर से जुड़े संकेत

आज हम आपको फैटी लिवर से जुड़े संकेत बताएंगे, जिन्हें आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए इन संकेतों के बारे में जानें।

वजन में बदलाव

बिना वजह होने वाली वजन में कमी या बढ़ोतरी, फैटी लिवर डिजीज का संकेत हो सकता है। इसके चलते आपको अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

थकान होना

पर्याप्त आराम के बाद भी अगर आपको लगातार थकान या थकावट महसूस हो रही है, तो यह फैटी लिवर डिजीज की शुरुआत का संकेत हो सकता है।

भूख कम लगना

अगर आपको अचानक भूख कम लगने लगी है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। इसके चलते आपको सतर्क होने की जरूरत है।

कमजोरी होना

बिना किसी वजह से कमजोरी होना खराब लिवर फंक्शनिंग का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको इस संकेत को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

त्वचा सफेद होना

फैटी लिवर के बढ़ने पर त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला हो सकता है। आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

ये सभी संकेत फैटी लिवर से जुड़े हुए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com