महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने पर दिखते हैं ये 4 लक्षण


By Ashish Mishra30, Dec 2024 12:58 PMjagran.com

कैल्शियम की कमी

शरीर में कैल्शिमय की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके साथ ही, मांसपेशियों पर भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि महिलाएं में कैल्शियम की कमी होने पर कौन से लक्षण दिखते हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण

कई बार महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने पर कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।

हड्डियों का कमजोर होना

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती है। वहीं, जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए कैल्शियम युक्त चीजों को खाना चाहिए।

थकान की समस्या

कैल्शियम मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर शरीर में कमजोरी और थकान की समस्या होने लगती है।

पाचन खराब होना

कई बार महिलाओं में कैल्शियम की कमी का प्रभाव पाचन पर भी पड़ता है। इसकी कमी होने पर कब्ज, गैस और पेट में दर्द की समस्या होने लगती है।

दांतों में परेशानी

कैल्शियम दांतों के इनेमल को मजबूत बनाता है। इसकी कमी से होने पर दांतों कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। कैल्शियम की कमी से दांतों की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।

कैल्शियम युक्त चीजें

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर डाइट में दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ