सूर्यकुमार ने तोड़ा बाबर आजम का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड


By Farhan Khan13, Dec 2023 01:49 PMjagran.com

टी20 सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है।

टीम इंडिया

इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही। दोनों ही ओपनर्स बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।

सूर्यकुमार यादव

इसके बाद बैटिंग करने आए सूर्यकुमार यादव ने मैच में 15 रन बनाने के साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया हैं।

सबसे तेज 2000 रन

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली

सूर्या अब विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 हजार रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं।

56 पारियों में 2000 रन

किंग कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 2000 रनों का आंकड़ा पार करने के लिए 56 पारियां खेली थीं। वहीं, सूर्यकुमार ने भी 56वीं पारी के दौरान ये कारनामा कर दिखाया।

सबसे कम वक्त

सबसे कम वक्त में सूर्यकुमार यादव ने 2000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए है। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए।

बाबर आजम

इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने 4 साल और 230 दिनों में ये रिकॉर्ड बनाया था।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com