IPL 2024: इन गेंदबाजों के नाम हैं सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड


By Farhan Khan13, Dec 2023 10:00 AMjagran.com

सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज

आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड कायम किया।

एनरिच नॉर्टजे

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज का नाम आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है।

156.22 किलोमीटर प्रति घंटा

एनरिच ने साल 2022 में राजस्थान के खिलाफ आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उनकी स्पीड 156.22 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

डेल स्टेन

अपने प्राइम में डेल स्टेन दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज थे। वो टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

155 किलोमीटर प्रति घंटा

डेल ने 2012 के आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए करीब 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

कगिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ने आईपीएल में 16 बार 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार में गेंदबाजी की है। उनकी आईपीएल में सबसे तेज गेंद 154.23 किलोमीटर प्रति घंटे है।

लॉकी फर्ग्यूसन

फर्ग्यूसन पिछले कई सालों से दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2020 में 153.84 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी।  

उमरान मलिक

भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 2022 में कोलकाता के खिलाफ 151.03 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com