महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 में पांच सबसे महंगी खिलाड़ी


By Farhan Khan12, Dec 2023 02:26 PMjagran.com

महिला प्रीमियर लीग 2024

महिला प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन रोमांच से भरपूर रहा। कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, तो कई इंटरनेशनल प्लेयर्स को कोई खरीदार नहीं मिल सका।

काश्वी गौतम

भारत की अनकैप्ड तेज गेंदबाज काश्वी गौतम के लिए ऑक्शन टेबल पर सबसे बड़ी बोली लगी और उनको गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ की मोटी रकम खर्च करते हुए टीम से जोड़ा।

5 महंगी खिलाड़ी

ऐसे में आइए उन 5 खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिनके लिए फ्रेंचाइजियों को करनी पड़ी सबसे ज्यादा जेब ढीली।

काश्वी गौतम

काश्वी गौतम को गुजरात ने 2 करोड़ में खरीदा। काश्वी घरेलू क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुकी हैं।

एनाबेल सदरलैंड

ऑस्ट्रेलिया की युवा ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली ने 2 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा है। महिला बिग बैश उनका रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है।

वृंदा दिनेश

वृंदा दिनेश रहीं। वृंदा के लिए यूपी वॉरियर्स ने अपनी तिजोरी खोली और उनको 1.3 करोड़ रुपये खर्च करते हुए टीम से जोड़ा। वृंदा का रिकॉर्ड घरेलू क्रिकेट में काफी दमदार रहा है।

शबनम इस्माइल

साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की काबिलियत पर मुंबई इंडियंस ने भरोसा दिखाया और उनको 1.2 करोड़ रुपये खर्च करते हुए टीम से जोड़ा।

फोएबे लिचफील्ड

20 साल की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड को एक करोड़ रुपये में खरीदा गया। लिचफील्ड अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com