आक्रमक बल्लेबाज ऋषभ पंत की जल्द ही मैदान पर वापसी संभव है। पिछले साल पंत दुर्घटना का शिकार हुए थे, जिसके बाद से अभी फिट नहीं हो पाए हैं।
ऐसे में पंत आईपीएल में कमबैक कर सकते हैं, दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने क्रिकबज से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि पंत अगले साल होने वाले आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।
अगर पंत मैदान पर वापसी करते हैं तो वह दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालते नजर आएंगे और बल्ले से योगदान देंगे। अगर पंत पूरी तरह से कीपिंग के लिए फिट नहीं हुए तो वह फील्डिंग करते नजर आएंगे।
दरअसल पिछले साल ऋषभ पंत का रूड़की जाते समय कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें पंत बुरी तरह घायल हुए थे।
दरअसल ऋषभ पंत इन दिनों अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं, नेशनल क्रिकेट एकाडमी में वह रिहैब कर रहे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, ऋषभ पंत फरवरी तक फिटनेस हासिल करने की उम्मीद है। बीसीसीआई से मंजूरी मिलने के बाद ही वह क्रिकेट फील्ड पर वापसी करेंगे।
इस साल हुए आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को ऋषभ पंत की बहुत कमी खली थी, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी।
ऐसे में ऋषभ की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को बहुत मजबूती मिलेगी और टीम एक बार फिर से कमबैक कर सकती है।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com