Ind vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी 20 आज, जानें पिच रिपोर्ट


By Amrendra Kumar Yadav12, Dec 2023 01:10 PMjagran.com

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा, आपको बता दें कि पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला

टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला केबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा, भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

हो सकती है बारिश

हालांकि आज के मैच में भी बारिश के बादल मंडराते रहेंगे, ऐसे में बारिश के कारण इस मैच में भी व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

भारतीय टीम में युवाओं को मौका

भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, वहीं सूर्यकुमार यादव के हाथों में कमान सौंपी गई है।

क्या है पिच रिपोर्ट

अगर इस पिच की बात करें तो यहां शुरूआत में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है, लेकिन बाद में बॉलर्स के लिए फायदेमंद साबित होती है।

स्पिन और फास्ट बॉलर्स को मौका

अगर बात करें तो शुरूआती कुछ देर के बाद गेंद टर्न लेना शुरू करती है, जिससे स्पिन और फास्ट बॉलर्स को काफी मदद मिलती है।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मौका

वहीं अगर बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए काफी मदद मिल सकती है, टॉस जीतने के बाद कोई भी टीम यहां पर पहले बैटिंग करना चाहेगी।

टी20 के बाद वनडे सीरीज

टी20 मैचों के बाद यहां पर वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसके लिए के एल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है। 17 दिसंबर से ओडीआई सीरीज शुरू हो रही है।

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM