IPL के पहले सत्र से खेल रहे हैं ये खिलाड़ी


By Amrendra Kumar Yadav11, Dec 2023 03:50 PMjagran.com

आईपीएल का 17वां सीजन

आईपीएल की शुरूआत साल 2008 में हुई थी और अब तक इसके 16 संस्करण हो चुके हैं, साल 2024 में इसका 17वां सीजन खेला जाएगा।

19 दिसंबर को है ऑक्शन

आईपीएल के 17वें संस्करण के लिए 19 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन दुबई में होगा। आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो पहले संस्करण से खेल रहे हैं और इस सीजन भी खेलेंगे।

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रहे हैं, इस सीजन भी धोनी आईपीएल में सीएसके की कमान संभालते नजर आएंगे।

विराट कोहली

किंग कोहली के नाम से मशहूर बल्लेबाज विराट कोहली भी पहले आईपीएल सीजन से खेल रहे हैं, इस सीजन भी विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आएंगे।

हिटमैन रोहित शर्मा

हिटमैन के नाम से मशहूर बल्लेबाज रोहित शर्मा सारे आईपीएल का हिस्सा रहे हैं, शुरूआत में रोहित डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे और 2011 में मुंबई इंडियंस टीम का पार्ट बने।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक आईपीएल के पहले सीजन से अभी तक लगातार खेल रहे हैं। शुरूआत में कार्तिक दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते थे।

रवींद्र जडेजा

शानदार आलराउंडर रवींद्र जडेजा आईपीएल के पहले सीजन से अब तक सभी सीजन का हिस्सा रहे हैं। शुरूआत में जडेजा राजस्थान टीम का हिस्सा थे और बाद में चेन्नई में शामिल हुए।

शिखर धवन

बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल के सभी संस्करण का हिस्सा रहे हैं, धवन ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए शुरूआत की थी।

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM