आईपीएल 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, इसके लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। इस साल आईपीएल का 17वां सीजन खेला जाएगा।
एक बार फिर से धोनी सीएसके की कमान संभालेंगे, वहीं और भी कप्तान होंगे जो अपनी-अपनी टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिनको कप्तान के रूप में ज्यादा सैलरी मिल रही है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के एल राहुल आईपीएल के सबसे मंहगे कप्तान हैं, राहुल को 17 करोड़ रूपये मिलते हैं।
मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई की कमान संभालने के लिए 16 करोड़ रूपये मिलते हैं।
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने सभी फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ी है, हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने के बाद वह गुजरात की कमान संभालेंगे, इसके लिए शुभमन को 15 करोड़ रूपये मिल सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को कप्तानी के लिए 14 करोड़ रूपये मिलते हैं। संजू को इस साल भी इतनी राशि मिल सकती है।
इस सीजन केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर को कप्तानी के लिए 12.25 करोड़ रूपये मिलने की संभावना है।
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके की कप्तानी के लिए 12 करोड़ रूपये मिलते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com