आईपीएल 2023 का 57वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।
मैच में मुंबई ने जीत की घोषणा करते हुए 5 विकेट पर 218 रन बनाए जबकि गुजरात 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी।
वहीं मुंबई टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुजरात के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े मैदान पर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा।
इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ सूर्यकुमार यादव मैच विनर खिलाड़ी बनकर उभरे।
सूर्यकुमार ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान विष्णु विनोद ने उनका साथ भरपूर निभाया।
सूर्यकुमार की इस तूफानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से मात दी और अंक तालिका पर तीसरा स्थान हासिल किया।
सूर्यकुमार के आईपीएल करियर की बात करें तो अब तक वह 135 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 3 हजार से अधिक रन बनाए।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम खबरों के लिए विजिट करें jagran.com