स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने लगाई सिक्स की सेंचुरी


By Amrendra Kumar Yadav09, Aug 2023 12:07 PMjagran.com

सूर्यकुमार यादव

स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ फिर एक बार दमदार पारी की बदौलत भारतीय टीम को जीत दिलाई है।

शानदार इनिंग

इस मैच में उन्होंने 44 गेंदो में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 83 रन की शानदार पारी खेली।

टी 20 में 100 सिक्स

इसी के साथ टी20 करियर में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड कायम किया है।

कारनामा

सूर्यकुमार ने महज 50 मैचों में यह कारनामा कर दिखाया। सबसे कम मैच में सिक्स का शतक बनाने वाले वह भारत के पहले व दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

एविन लुईस

इससे पहले वेस्ट इंडीज के एविन लुईस महज 42 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे।

13 वें खिलाड़ी

टी20 में 100 छक्के लगाने वाले वह दुनिया के 13 वें खिलाड़ी हैं। इससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, क्रिस गेल, मार्टिन गप्टिल, एरोन फिंच शामिल हैं।

तोड़ा रोहित और कोहली का रिकॉर्ड

ऐसा करके सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे हैं।

रोहित शर्मा और कोहली

टी 20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा ने यह कीर्तिमान 92 मैचों में बनाया था तो वहीं कोहली ने 104 मैचों में छक्कों का शतक पूरा किया।

पढ़ते रहें

स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com