साल 2022 में सूर्यकुमार यादव के नाम कई रिकॉर्ड रहे, जिसने उनको हमेशा सुर्खियों में रखा।
सूर्यकुमार यादव, 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 31 मैच में 46.56 की औसत और 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1,164 रन बनाए।
इस साल सूर्यकुमार यादव ने दो T20I शतक लगाया और इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।
सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में 51 गेंद पर 111 रन की नाबाद पारी खेली थी।
सूर्यकुमार ने इस साल 7वीं बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है। सूर्या ने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने 2016 में 6 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार ने 49 गेंदों में 111 रन की पारी खेली। किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा यह तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 68 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी सूर्या के नाम है। इस सूची में दूसरे नंबर पर मुहम्मद वसीम और तीसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान हैं।