सूर्य नमस्कार रोजाना 10 मिनट करें, ये रोग रहेंगे दूर


By Farhan Khan12, Sep 2023 11:14 AMjagran.com

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार के बारे में आपने काफी सुना होगा, यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है, अगर आप इसे रोजाना करें।

हड्डियां मजबूत

सूर्य नमस्कार करने से न सिर्फ हमें विटामिन-डी मिलता है, बल्कि हमारी हड्डियां मजबूत बनती हैं और कई बीमारियां दूर होती हैं।

सूर्य नमस्कार करने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सूर्य नमस्कार कैसे किया जाता है और इसे करने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

12 पोज

सूर्य नमस्कार में 12 पोज होते हैं, जो हमारे 7 चक्रों को सक्रिय करने का काम करते हैं।

एक मिनट तक रुके

सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका है कि आप हर एक पोज़ को कम से कम एक मिनट तक रोकें।

पाचन क्रिया बनेगी मजबूत

अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया मजबूत बनेगी और पेट से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी दूर होंगी।

शरीर में लचीलापन

सूर्य नमस्कार एक ऐसा व्यायाम है, जो आपके शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। इससे आपको ज्यादा झुकने या ज्यादा चल लेने पर तकलीफ नहीं होगी।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है, तो सूर्य नमस्कार आपकी इस समस्या को ख़त्म कर सकता है। इसके हर पोज में ताकत लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com