लौकी की पत्तियों खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां


By Ashish Mishra29, Oct 2023 08:14 AMjagran.com

लौकी

लौकी की सब्जी और जूस से शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि लौकी की पत्ती खाने से क्या फायदे होते हैं?

पोषक तत्व

लौकी की पत्ती में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और फास्फोरस होता है। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

पाचन

लौकी का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए डाइट में लौकी को शामिल कर सकते हैं।

मजबूत हड्डियां

लौंकी की पत्तियों में कैल्शियम और फास्फोरस होता है। जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।

हेल्दी हार्ट

लौकी की पत्तियों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॅाल कंट्रोल रहता है। जिसकी वजह से हार्ट की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।

ब्लड शुगर

ब्लड शुगर के मरीजों लौकी का सेवन करना चाहिए। इसमें एंटी डायबिटीक गुण पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन कम करना

अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो लौकी की पत्ती का साग खा सकते हैं। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

जूस

लौकी का जूस शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट बनाए रखता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल औरर हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ