इसी महीने साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। इसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है?
इसके अनुसार, सूर्य ग्रहण का आध्यात्मिक महत्व होता है। इस दौरान कई राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत रहती है।
आश्विन माह की अमावस्या तिथि 13 अक्टूबर को रात्रि 09 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 14 अक्टूबर को रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात्रि 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर रात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
इस बार सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा। इस दिन पितरों को जलांजलि देना शुभ माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर सूर्य ग्रहण दर्शनीय न हो तो भी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। इस दौरान कुछ राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत रहती है।
सूर्य ग्रहण के दौरान मेष, कर्क, तुला और कर्क राशि वाले लोगों को सावधानी रखनी पड़ेगी। अगर आपक सतर्क नहीं रहते हैं तो इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
वर्ष 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा। इस सूर्य ग्रहण को मैक्सिको, क्यूबा, कनाडा, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों में देखा जा सकेगा।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ