एलोवेरा घर में इस जगह लगाएं, होने लगेगी धन वर्षा


By Ashish Mishra05, Oct 2023 12:15 PMjagran.com

एलोवेरा का पौधा

इस पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि एलोवेरा के पौधे को घर के किस दिशा में लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में पौधों को लगाते समय वास्तु नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष होने की संभावना कम रहती है।

एलोवेरा का पौधा लगाने की दिशा

घर में इस पौधे को पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में पौधा लगाने से जीवन में तरक्की आती है।

दक्षिण-पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, एलोवेरा के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा बाधाओं से भी छुटकारा मिलता है।

सफलता की प्राप्ति

घर में एलोवेरा का पौधा लगाने से सफलता की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन में सौभाग्य भी बढ़ता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

एलोवेरा का पौधा सकारात्मकता से भरा होता है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

धन की प्राप्ति

घर में एलोवेरा का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, इसे घर के पश्चिम दिशा में लगाने से धन की प्राप्ति होती है।

इस दिशा में न लगाएं एलोवेरा

इस पौधे को भूलकर भी उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़ें रहें jagran.com के साथ