अच्छी सेहत के लिए वर्कआउट करना बेहद जरूरी है और वॉक करना सबसे सरल वर्कआउट है, जिसे आप बेहद आसानी से कर सकते हैं।
ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में छपे एक लेख के अनुसार रोजाना सिर्फ 11 मिनट वॉक करने से कई खतरनाक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।
आपको बता दें, यह स्टडी लगभग 30 मिलियन लोगों पर की गई थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि 11 मिनट वॉक करने से क्या फायदे मिलते हैं?
रोजाना 11 मिनट की सैर आपके घुटनों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको पुराने दर्द और जोड़ों की समस्याओं से राहत मिल सकती है।
अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसे में रोज 11 मिनट वॉकिंग करने से आपका वेट तेजी से लॉस हो सकता है।
रोजाना 11 मिनट वॉकिंग करने से शरीर के ब्लड फ्लो और मूवमेंट में सुधार आता है। आपको भी रोज करनी चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाने के बाद मात्र 11 मिनट वॉक कर लेने से शुगर लेवल लगभग 20% तक कम हो सकता है।
अगर आप नींद की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको 11 मिनट वॉक करनी चाहिए। आपको अच्छी नींद आएगी।
इन सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए आपको रोज 11 मिनट वॉक करनी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com