डोल जाएगा पिया का मन, अगर पहन लेंगी Surbhi Chandna के ये मॉडर्न ब्लाउज


By Priyam Kumari23, Jan 2025 01:02 PMjagran.com

फैशन क्वीन Surbhi Chandna

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरभि चंदना फैशन के मामले में कई सेबेल्स को टक्कर देती हैं। सुरभि हर आउटफिट को यूनिक तरीके से स्टाइल करती हैं।

Surbhi Chandna के मॉडर्न ब्लाउज

एक्ट्रेस का हर लुक फैंस को खूब पसंद आता है। ऐसे में अगर आप अपने लिए पार्टी वियर ब्लाउज देख रही हैं, तो सुरभि के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

लॉन्ग कुर्ती ब्लाउज

अगर आप लुक को स्टाइलिश और सबसे डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का ये ब्लाउज डिजाइन कॉपी करें। उन्होंने साड़ी के साथ लॉन्ग कुर्ती ब्लाउज स्टाइल किया है। आप भी ऐसे ब्लाउज को सिलवा सकती हैं।

मल्टी स्ट्रिप ब्लाउज

सुरभि का ये मल्टी स्ट्रिप ब्लाउज ट्राई करके आप अपनी साड़ी लुक को शानदार बना सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइन पर जूलरी कैरी करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

डीप नेक ब्लाउज

रिवीलिंग ब्लाउज पंसद करती हैं, तो सुरभि जैसा डीप नेक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज हैवी ब्रेस्ट पर परफेक्ट लुक देती हैं। ये साड़ी या लहंगा दोनों को हॉट लुक देने में कमी नहीं रखेगा।

कोल्ड शोल्डर ब्लाउज

साड़ी को स्टाइलिश दिखाना है, तो फुल स्लीव्स की जगह कोल्ड शोल्डर ब्लाउज कैरी करें। इस तरह के ब्लाउज के साथ बालों को खुला रहने दें।

को-ऑर्ड सेट ब्लाउज

इन दिनों ऑफ शोल्डर को-ऑर्ड सेट ब्लाउज खूब ट्रेंड में है। अगर आप साड़ी लुक में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं, तो ये ब्लाउज सिलवा सकती हैं।

राउंड नेक ब्लाउज

आप रिवीलिंग ब्लाउज पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही राउंड नेक ब्लाउज को स्टाइल करें। इस तरह के ब्लाउज प्लेन साड़ी लुक को कमाल बना देती हैं। 

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@officialsurbhic)