नीम के तेल में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे से लेकर बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए इस स्टोरी में जानते हैं कि रोज चेहरे पर नीम का तेल लगाने से क्या होता है?
नीम के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो उम्र के साथ चेहरे को जवान दिखने में मदद करते हैं। इसे लगाने से झुर्रियों में कमी आती है। साथ ही, चेहरा स्मूथ और शाइनी दिखने लगता है।
रोज नीम के तेल को चेहरे पर लगाने से चेहरे की ड्राइनेस कम होती है। यह स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाता है। आप चेहरे पर तेल को लगाकर 15-20 मिनट के लिए मसाज कर सकते हैं।
नीम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। अगर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहते है, तो इस तेल को जरूर ट्राई करें।
नीम का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह बालों को मजबूत करने के साथ साथ डैंड्रफ को भी खत्म करता है। आप रात में सोने से पहले तेल को हफ्ते में 3 बार लगा सकते हैं।
नीम के तेल में मौजूद तत्व स्किन को ग्लोइंग तो बनाते है। साथ ही, चेहरे पर से पिंपल्स को भी कम करने में सहायता करते है। अगर आप जल्दी पिंपल्स को दूर करना चाहती हैं, तो इसे रोज रात को चेहरे पर लगाएं।
अपने चेहरे को क्लीन रखने के लिए आप तेल का उपयोग कर सकते हैं। यह तेजी से स्किन को रिपेयर करता है। साथ ही, चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाता है।
नीम के तेल में एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप अपने चेहरे पर हुए मुहांसों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो अच्छे से नीम के तेल को लगाएं और मसाज करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: FreePik