इन 3 मसालों का पानी है अमृत, रोजाना सुबह पिएं और देखें कमाल


By Farhan Khan23, Jan 2025 12:31 PMjagran.com

दालचीनी, जीरा और सौंफ है रामबाण मसाले

दालचीनी, जीरा और सौंफ ये तीनों मसाले स्वाद और खुशबू के साथ-साथ हमारी हेल्थ के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। डॉक्टर इन तीनों का पानी मिक्स करके पीने की सलाह देते हैं।

दालचीनी, जीरा और सौंफ का पानी पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दालचीनी, जीरा और सौंफ का पानी पीते हैं, तो इससे सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व

दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।

पाचन मजबूत करता है जीरा

वहीं, जीरा में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो अपच, गैस और पेट फूलना जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

मुंह की दुर्गंध दूर करती है सौंफ

सौंफ का इस्तेमाल आमतौर पर मुंह की दुर्गंध को दूर करने और सांसों को ताजा रखने के लिए किया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप दालचीनी, जीरा और सौंफ के पानी का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

वेट लॉस में सहायक

वजन घटाने में दालचीनी, जीरा और सौंफ का पानी बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। आपको भी इस पानी का सेवन करना चाहिए। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।

सूजन से राहत

जिन लोगों के शरीर में सूजन रहती है, उन लोगों को अपनी डाइट में दालचीनी, जीरा और सौंफ का पानी शामिल करना चाहिए क्योंकि यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com