Healthy और Glowing Skin के लिए खाएं अखरोट, दिखेंगे 5 बदलाव


By Akshara Verma23, Jan 2025 12:13 PMjagran.com

अखरोट से होने वाले बदलाव-फायदे

क्या आप जानते हैं, कि अखरोट सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है? अगर नहीं, तो यह स्टोरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें आप अखरोट से होने वाले बदलाव के बारे में जानेंगे।

झुर्रियों मे कमी

अखरोट में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को एजिंग के लक्षणों से बचाते हैं। रोज अखरोट खाने से झुर्रियों को कम करने में काफी सहायता मिलती है। रोज और नियमित रूप से अखरोट खाने से त्वचा यंग और शाइनी लगती है।

त्वचा मॉइस्चराइज

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, त्वचा मुलायम और कोमल बनी रहती है।

मुंहासों में कमी

इसमें अच्छी मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो मुंहासों को कम करने में बेहद मदद करता है। साथ ही, इसे रोज खाने से ये त्वचा में ऑयल के प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है और बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाता है।

त्वचा के रंग में निखार

अखरोट में मौजूद विटामिन-ई और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स त्वचा का रंग निखारने में बेहद मदद करते हैं। ये चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे को कम करते हैं। साथ ही, यह त्वचा को हेल्दी बनाता है।

सूरज की किरणों से बचाएं

अखरोट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं। ये आपको टैनिंग और सनबर्न से छुटकारा दिलाता है। आपको रोज अखरोट का सेवन करना चाहिए।

अखरोट में पोषक तत्वों का भंडार

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारी त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग करता है। इसी के साथ, अखरोट में विटामिन-ई भी पाया जाता है, जो चेहरे पर से फ्री रेडिकल्स को हटाने में मदद करता है।

विटामिन बी-जिंक

रोज अखरोट खाने से यह हमारी त्वचा को विटामिन-बी और जिंक जैसे पोषक तत्वों प्रदान करता है। जिससे हमारी स्किन हेल्दी रहती है और मुंहासों को कम करती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: FreePik